{"_id":"5af87bc54f1c1bdf408b5177","slug":"81526234053-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मनबढ़ों ने मारपीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मनबढ़ों ने मारपीटकर किया घायल
Updated Sun, 13 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव स्थित नहर पुलिया पर एक बालिका को बचाने में गिरे बाइक सवार को मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक उसके पास मौजूद सोने की चेन, मोबाइल, सोने की अंगूठी और 20 हजार रुपये नगदी छीन कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया।
भोजापुर गांव निवासी राकेश सिंह (30) अपनी बाइक से मऊ जिले में बाजार से खरीददारी करने जा रहा था। जैसे ही वह बिजौरा गांव नहर पुलिया के पास पहुंचा। सामने से आ रही छोटी बालिका को बचाने में लड़खड़ा कर गिर गया। इस दौरान पास खड़े पांच युवक मौके पर पहुंचे और राकेश को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। उसके पास मौजूद सोने की चेन, मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और 20 हजार रुपये नगद छीन कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी भेज दिया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा। घायल की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।