फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दारोगा के घर से लाखों की चोरी, दहशत

दारोगा के घर से लाखों की चोरी, दहशत

Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दारोगा के घर से लाखों की चोरी, दहशत
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के रक्सहां गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक दरोगा के घर को खंगाला। घर से लाखों का सामान उठा ले गए। वाकया उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोर घर के अंदर से तीन बक्सा, दो अटैची और एक बैग लेकर चंपत हो गए। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मानें तो झारखंड प्रदेश में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत तुफैल खां का पूरा परिवार दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रक्सहा गांव में रहता है। रोज की तरह मंगलवार की रात भी परिवार के लोग भोजन के बाद सो गए। देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे तीन बक्सा, दो अटैची का ताला तोड़कर पंखा, सिंलाई मशीन, वाटर फिल्टर मशीन, बर्तन, कीमती कपड़ा सहित अन्य सामान के साथ रखा बैग लेकर फरार हो गए। सुबह जगने के बाद परिवार के लोग कमरेे में पहुंचे, तो बक्से को खुला देखकर होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटनाक्रम की जानकारी तुफैल खां को दी। उन्होंने चोरी की घटना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन शुरू की। मालूम हो कि तुफैल खान ने बेटी की शादी की तैयारी के लिए सामानों की खरीददारी की गई थी। परिवार वालों की मानें तो कीमती सामान के साथ आभूषण आदि पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। बताया जाता है कि घर से करीब ढ़ाई लाख रुपये से अधिक के सामान चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed