फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Sat, 31 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज
मरदह (गाजीपुर) । थाना क्षेत्र चनखरा घरिहां गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध कि लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर सीओ कासिमाबाद डॉ. कृष्णकांत सरोज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चनखरा निवासी रामनाथ यादव (65) शनिवार की सुबह छह बजे अपने घर से कुछ दूरी पर चकरोड पकड़कर शौच के लिए जा रहे थे। तभी विपक्षीगणों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच दोनों पक्षों से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते देर नहीं लगी कि दूसरा पक्ष रामनाथ के ऊपर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और तब तक मारते-पिटते रहे जबतक वह अधमरा हो जमीन पर नहीं गिर पड़े। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही रामनाथ यादव ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कासिमाबाद डॉ. कृष्णकांत सरोज, मटेहूं पुलिस चौकी, मरदह तथा दुल्लहपुर थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। परिजनों का आरोप है कि वृद्ध की पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी डां कृष्णकांत सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed