फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने छह घरों से उड़ाया 7 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण

चोरों ने छह घरों से उड़ाया 7 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण

Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने छह घरों से उड़ाया 7 हजार नगदी सहित लाखों के आभूषण
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने छह घरों में घुसकर बक्से और आलमारी का ताला तोड़कर 7 हजार नगदी सहित लाखों रुपए के आभूषण उड़ा दिए। रविवार को घटना की जानकारी होते ही पीड़ितों के होश उड़ गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार, स्थानीय बाजार स्थित शादियाबाद मार्ग के बगल में जय कुमार का मकान है। बीते 8 मार्च को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में किसी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। सुबह 11 बजे जब परिवार के साथ घर पहुंचे तो देखा की मकान का दरवाजा टूटा हुआ है। जब घर के अंदर गए तो देखा कि आलमारी टूटी हुई है और लाकर में रखा 5 हजार नगदी और करीब 55 हजार के जेवरात गायब हैं। पीड़ित के पड़ोसी नीरज चौरसिया के मकान को भी चोरों ने खंगाला लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोर पड़ोस के जंगबहादुर यादव के मकान में पीछे से घुसे, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोर पावर हाउस स्थित एक बैटरी विक्रेता के मकान में घुस गए और सो रहे अलाउद्दीन और उनकी पत्नी को बाहर से बंद करके दूसरे कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें रखा दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक बाली और चांदी के पायल उठा ले गए। सुबह अलाउद्दीन ने पड़ोसी को मोबाइल पर फोन करके अपना दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है। मनिहारी संवाददाता के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर शमशेर खां गांव निवासी मुस्तफा खां के घर में घुस गए और आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने के चार कंगन, मांग टीका, नथुनी, दो पीस अंगूठी और चांदी की पायल, कीमती कपड़े और दो हजार नगदी उड़ा दिए। इसके बाद चोर पेशकार खां के घर में घुसकर कीमती कपड़े और हजारों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। इसके बाद हमीद सांई के घर में घुसे और गहना कपड़ा सहित कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई। शादियाबाद थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर पर छानबीन जारी है। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed