{"_id":"5a9052874f1c1bff388b9cb3","slug":"81519407751-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफताब के करीबियों पर कसा शिकंजा, ग्रामीण दहशत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आफताब के करीबियों पर कसा शिकंजा, ग्रामीण दहशत में
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के उरई में गिरफ्तार आफताब का सैदपुर तहसील के भितरी से तार जुड़ने की खबर मिलने के बाद खुफिया एजेंसी ने उसके घर वालों से पूछताछ करने के साथ ही दोस्त-मित्रों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोग गांव में पुलिस की जांच-पड़ताल शुरू होने खौफजदा है। जबकि खुफिया एजेंसी और पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रही है।
जालौन पुलिस से इनपुट मिलने के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस और खुफिया एजेंसी दो दिनों से लगातार आफताब अहमद के परिजनों की तलाश में लगी थी। आफताब नाम के करीब 30 से उपर लोगों के घर पहुंचकर पुलिस और खुफिया एजेंसी पूछताछ करने में जुटी रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार आफताब के परिजनों की तलाश पूरी कर ली गई है। उसके घर वालों से पूछताछ करने के बाद अब उसके दोस्तों और मित्रों की पृष्ठ भूमि खंगालने के साथ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जबकि खुफिया विभाग के अनुसार आफताब अहमद के परिवार के लोगों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। भितरी गांव से उसके संबंध होने की बात को साफ करने में अभी समय लगेगा। लेकिन खुफिया विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए तैनात कर दिया है। खुफिया तंत्र का भी तेजी से शिकंजा कसता जा रहा है।