{"_id":"5a5105124f1c1b35338b6d8a","slug":"81515259154-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने ताला तोड़ उड़ाया 20 हजार नगदी सहित आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने ताला तोड़ उड़ाया 20 हजार नगदी सहित आभूषण
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर। थाना क्षेत्र के टीकाराय पट्टी स्थित एक मकान के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात 20 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये का आभूषण उड़ा दिए। शनिवार को घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
पट्टी निवासी रसमुना देवी अपने परिजनों के साथ बिहार प्रांत के डुमरांव थाना क्षेत्र स्थिति अंसारी गांव गई थी। देर रात चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़कर आंगन में आने के बाद कमरे का ताला तोड़कर बक्से, अटैची और आलमारी में रखे 20 हजार नगदी सहित लाखों रुपये के आभूषण उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फोन द्वारा पीड़ित को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़िता की ओर से मिले तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।