फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गोली से घायल नन्हकू यादव की मौत

गोली से घायल नन्हकू यादव की मौत

Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोली से घायल नन्हकू यादव की मौत
जमानिया। गोली से घायल देवरिया निवासी नन्हकू यादव (45) की घटना के पांचवें दिन रविवार को वाराणसी के बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते 19 सितंबर को एक ही समय देवरिया गांव निवासी अरविंद यादव (50) को घर के सामने और उसके भाई नन्हकू यादव को सदर कोतवाली के अकलपुरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। अरविंद को पीठ में एक गोली लगी थी। जबकि उसके भाई नन्हकू को तीन गोली लगी थी। देवरिया गांव में बदमाशों द्वारा गोली मारने के दौरान अरविंद ने बदमाशों को दौड़ा लिया था, जिससे बदमाश बाइक से गिर पड़े थे। पैदल भागते समय आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बदमाश अनुभव राय को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था, जबकि दूसरे बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। नन्हकू की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


उसका उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को परिवार के लोगों ने उसे बीएचयू में भर्ती कराया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि गोली से घायल नन्हकू यादव की रविवार शाम उपचार के दौरान बीएचयू में मौत हो गई। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed