फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर दो छात्रों को पेड़ से बांधकर पीटा

दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर दो छात्रों को पेड़ से बांधकर पीटा

Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर दो छात्रों को पेड़ से बांधकर पीटा
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम दबंगों ने दो छात्रों को चोरी का आरोप लगाकर पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों मुक्त कराया। दोनों छात्रों के परिजनों ने पीटने के साथ पेचकस से हाथों के नाखून निकालने और शरीर के नाजुक अंगों पर प्रहार करने का आरोप लगाया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन


नवली गांव स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के संचालक ने स्कूल में बीते दिनों कई बार हुई चोरियों की जानकारी पुलिस को दी थी। उसी के शक में त्रिलोकपुर गांव निवासी गिरीश कुशवाहा के पुत्र श्रवण कुशवाहा (21) और रामबचन कुशवाहा के पुत्र छोटू कुुुशवाहा (20) जो गांव के एक कॉलेज में इंटर के छात्र हैं। दोनों छात्रों को स्कूल संचालक ने अपने छोटे भाई सहित तीन लोगों संग देर शाम उनके घर से उठा लाया। दोनों को गांव के दक्षिण तरफ जलालपुर मौजा ले गए। वहां वह दोनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए एक पेड़ से बांधकर मारने लगे। घटना की जानकारी होते ही छात्रों के परिजन और ग्रामीण त्रिलोकपुर ग्राम प्रधान मोती यादव संग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ से बंधे बेसुुध पड़े दोनों छात्रों को मुक्त कराने के साथ इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल छात्र छोटू कुशवाहा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विद्यालय के संचालक, उसके छोटे भाई और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तहरीर पर नवली निवासी विद्यालय संचालक ब्रम्हदेव पांडेय, उसके छोटे भाई गुड्डू पांडेय और साथी राजू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही दो आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय दिलाने का आश्वासन दिया
सुहवल। दोनों छात्रों के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपितों से मिले होने और हल्की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पूरी तरह से न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed