फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जुर्माना अदा न करने पर छह को जेल भेजा

जुर्माना अदा न करने पर छह को जेल भेजा

Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
जुर्माना अदा न करने पर छह को जेल भेजा
दिलदारनगर (गाजीपुर)। रेलवे मजिस्ट्रेट मुगलसराय की ओर से मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट एवं महिला बोगी में यात्रा करने आदि कारणों के चलते 45 लोगों को पकड़ा गया। जुर्माना अदा न करने पर छह को जेल भेज दिया गया। अभियान के चलते स्टेशन पर यात्रियों में हड़कंप मची रही। रेलवे मजिस्ट्रेट मुगलसराय की ओर से स्टेशन पर प्राय: चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में आज दिन में स्टेशन से होकर गुजरने वाली अप और डाउन की विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान महिला बोगी में यात्रा कर रहे पुरुषों, बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों के साथ प्लेटफार्म पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए कुल 45 व्यक्ति पकड़े गए। इसमें 39 यात्रियों से 29600 रुपये जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया जबकि जुर्माना अदा न करने पर छह को जेल भेज दिया गया। इस अभियान में आरपीएफ थाना के सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह सहित जीआरपी एवं टीटीई संयुक्त रूप से शामिल थे। अभियान से यात्रियों में हड़कंप मची रही। काउंटर पर टिकट के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed