फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   45 दिन में 19 वारदातें, नहीं हुआ खुलासा

45 दिन में 19 वारदातें, नहीं हुआ खुलासा

Tue, 16 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
45 दिन में 19 वारदातें, नहीं हुआ खुलासा
गाजीपुर। जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। घटना के बाद पीड़ित की तरहरीर पर पुलिस रिपोर्ट तो दर्ज कर रही है, लेकिन मामले का खुलासा करने में सफलता नहीं मिल रही है। अपराधिक वारदातों पर नजर दौड़ाएं तो 46 दिन में बड़े अपराधों की 19 घटनाएं हो चुकी है। बावजूद अधिकांश घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस नाकाम रही। बीते सितंबर में हत्या, लूट, चोरी, जानलेवा हमला, अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश की कई संगीन घटनाओं ने सबको हीला कर रख दिया। जबकि अक्तूबर महीने में देखा जाए तो एक पखवारे के भीतर महिला की हत्या सहित कुल दस आपराधिक वारदातें अब तक हो चुकी हैं। इन घटनाओं में पीड़ितों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन इन घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस असफल है। इससे पीड़ितों में पुलिस के प्रति निराशा व्याप्त है। हालांकि पुलिस अधिकारी बार-बार इस बात का दावा करते आ रहे हैं कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed