{"_id":"5b4f7b074f1c1b3f748b5a0a","slug":"71531935495-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर उठा ले गए बैट्री और अभिलेख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर उठा ले गए बैट्री और अभिलेख
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली (गाजीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के रामपुरमांझा मंगलवार की चोरी की दो घटनाएं हुई। चोर शिव मंदिर में लगी सोलर लाइट की बैट्री चुराने के साथ ही विद्यालय से एमडीएम अभिलेख सहित अन्य आवश्यक कागजात चुरा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
रामपुरमांझा गांव में स्थित शिव मंदिर पर रोशनी के लिए सोलर लाइट लगी थी। रात में चोर लाइट की बैट्री चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जब भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धिरेंद्र पांडेय पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस मंदिर इससे पहले कई बार चोर दानपेटिका तोड़कर पैसा चुरा चुके है। इसी रात पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरमांझा विद्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर रखा एमडीएम अभिलेख सहित अन्य आवश्यक कागजात लेकर चम्पत हो गए। प्रधानाध्यापक शिवदास कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी।