{"_id":"5b4259334f1c1b97468b553b","slug":"71531074867-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली विक्रेता पर चाकू से किया जानलेवा हमला.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली विक्रेता पर चाकू से किया जानलेवा हमला.
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार में रविवार की शाम एक युवक ने मछली विक्रेता का गला रेत कर हत्या का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस चाकू से और लोगों की पिटाई से घायल युवकों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई।
स्टेशन बाजार के पटखौलिया मोहल्ला निवासी जमुना पासवान का पुत्र मछली विक्रेता रवि पासवान (22) रोज की तरह रविवार को भी शाम करीब चार बजे मंडी में अपनी दुकान लगा कर मछली बेच रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे से 30 वर्षीय अनिल राम निवासी पटखौलिया ने हत्या की नीयत से उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे रवि के गले से खून बहने लगा। खून देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और हमला करने वाले अनिल को दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल रवि के पिता जमुना ने बताया कि अनिल कई दिनों से जान से मारने की धमकी दे रहा था और आज उसने घटना को अंजाम दे दिया, लेकिन यह संयोग रहा कि पुत्र बच गया। बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो अभियुक्त का नियम संगत धाराओं में चालान कर जेल भेजा जाएगा।