{"_id":"5b05a33f4f1c1bd2408b7770","slug":"71527096127-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर दो लाख 95 हजार दूसरे के खाते में निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर दो लाख 95 हजार दूसरे के खाते में निकाला
Updated Wed, 23 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। यूनियन बैंक की शाखा में बुधवार को धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया। बैंक में खाताधारक प्रतिमा देवी पत्नी रामध्यान यादव ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बैंक मैनेजर और फील्ड अफसर पर किसान क्रेडिट खाते से दो लाख 95 हजार रुपये सुशील कुमार यादव के खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। प्रतिमा देवी के पति रिटायर्ड फौजी हैं।
सेवानिवृत्त फौजी रामध्यान यादव का आरोप है कि बीते 31 मार्च 2018 को पत्नी प्रतिमा देवी को बैंक से किसी कर्मचारी ने फोन करके बुलाया। वह जब बैंक पहुंची तो उसे बहला-फुसला कर किसी कागज पर अंगूठा लगवा कर उसके खाते से दो लाख 95 हजार रुपया सुशील यादव के खाते में स्थानांतरण कर दिया। कुछ महीने बाद जब इसकी जानकारी हुई तो शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर से मिल कर पत्नी के खाते से जिस व्यक्ति के खाते में पैसा स्थानांतरण हुआ है, उसकी जानकारी मांगी गई तो आज तक नहीं दी। उसी दिन से उन्हें केवल दौड़ाया जा रहा है। जब इसकी जानकारी 29 मई को मेरी पत्नी प्रतिमा को हुई तो उसको दिल का दौरा पड़ गया। जिसका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के आईसीयू कक्ष में चल रहा है। इस मामले की गहनता पूर्वक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाय। इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि रामध्यान यादव की तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।