{"_id":"5af08e0f4f1c1b320a8b8a8a","slug":"71525714447-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित आटो पलटने से 12 यात्री घायल, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित आटो पलटने से 12 यात्री घायल, एक रेफर
Updated Mon, 07 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन के सामने मऊ-गाजीपुर मार्ग पर सोमवार को स्थानीय स्टैंड से गाजीपुर सवारी लेकर जा रहा एक आटो बाइक सवार को बचाने में सड़क के किनारे पलट गया। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी भेजा।
स्थानीय स्टैंड से एक आटो चालक सवारी भरकर गाजीपुर रवाना हुआ। जैसे ही आटो विद्युत सब स्टेशन के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में चालक ने आटो का स्टेयरिंग घुमाया। जिससे आटो पलट गया। इस घटना में गाजीपुर कोतवाली के इंग्लिशपुर निवासी रमावती देवी (60) और उमा राम (70), मरदह थाना क्षेत्र के जागोपुर गांव निवासी जुलेखा खातून (40), कलाम अहमद (45), इसी थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी संगीता देवी (30), सुमित कुमार (10), डोडसर गांव निवासी भुआल शाह गुप्ता (60), कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिधउत गांव निवासी रमेशचंद्र (40), बिरनो थाना क्षेत्र के सरदरपुर निवासी मुलरी देवी (40), सोनम कुमारी (15), रंजना (7), सोनाली (5) घायल हो गईं। घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। गंभीर हालत होने पर भुआल साह गुप्ता, संगीता देवी, कलाम अहमद, रमावती देवी, उमा राम को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर कलाम अहमद (45) निवासी जागोपुर को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि आटो चालक सत्येंद्र चौहान को हिरासत में लिया गया है। अभी तक पीड़ितों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।