फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   26 घंटे बाद उतराया मिला किशोर का शव, मातम

26 घंटे बाद उतराया मिला किशोर का शव, मातम

Wed, 15 May 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
26 घंटे बाद उतराया मिला किशोर का शव, मातम
रेवतीपुर/भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गंगा पर नहाते समय सोमवार की देर शाम गंगा में डूबे किशोर का शव 26 घंटा बाद मंगलवार की देर रात उतराया हुआ मिला। शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि भांवरकोल थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी रामअवध यादव का पुत्र मुनेंद्र यादव (17) रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अपने फूफा सिपाही यादव के घर शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। सोमवार की शाम परिवार के लोगों के साथ कक्कन छुड़ाने के कार्यक्रम में कल्याणपुर गंगा घाट पर गया था। इसी दौरान देर शाम करीब सात बजे वह गंगा में नहा रहा था। गहरे पानी में जाने से डूब गया था। ग्रामीणों के साथ ही गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरु कर दी थी, लेकिन मंगलवार की देर शाम उसका कुछ पता नहीं चल सका था। घटना की जानकारी होते ही किशोर की मां रीता देवी भी पहुंच गई थी, जबकि परिवार के लोगों ने पानीपत में नौकरी करने वाले किशोर के पिता रामअवध को भी घटना की सूचना दी थी। मंगलवार की रात वह भी पहुंच गए। 26 घंटा बाद रात करीब नौ बजे जिस स्थान पर मुनेंद्र डूबा था, उसी स्थान पर उसका उतरावाया हुआ मिला। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। स्थानीय पलु लिस की सूचना पर मौके पर पहुंची भांवरकोल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed