फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने दो बदमाशों किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो बदमाशों किया गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो बदमाशों किया गिरफ्तार
दुल्लहपुर। स्थानीय पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। जब पुलिस ने घेराबंदी कर तमंचा लहराते हुए दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, तीन मोबाइल के साथ ही बाइक बरामद किया। पुलिस ने दोनों का चालान कर शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान करीब आठ बजे किसी ने उन्हें सूचना दिया कि दो बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए जखनिया की तरफ जा रहे थे। यह सूचना मिलते ही वह हमराहियों के साथ रेवरिया पुल के पास पहुंच गए और घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सांसद आदर्श गांव के देवा निवासी अरुण पांडेय और रामबचन यादव बताया। बदमाशों के पास से 315 बोर का 1 तमंचा, दो कारतूस, 3 मोबाइल के साथ ही बाइक बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश हैं। वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed