फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा में डूबकर पालीटेक्निक के छात्र की मौत

गंगा में डूबकर पालीटेक्निक के छात्र की मौत

Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबकर पालीटेक्निक के छात्र की मौत
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट स्थित गंगा नदी में नहाते समय सोमवार को पालीटेक्निक का छात्र डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथी को लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से परिवार में रुदन-क्रंदन जारी है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ताड़ीघाट निवासी पूर्व सैनिक पारस गुप्ता का बड़ा पुत्र संदीप गुप्ता (17) अपने साथी पुल्लू (15) सहित अन्य के साथ नहाने के लिए सोमवार की सुबह ताड़ीघाट गंगा नदी पर पहुंचा। कपड़े उतार कर दोनों नहाने लगे। गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों की जैसे ही दोनों पर नजर पड़ी, वह शोर मचाने लगे। आनन-फानन में लोग नाव लेकर दोनों को बचाने के लिए पहुंचे। पुल्लू को लोगों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन संदीप डूब गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। संदीप के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और चीख-पुकार करने लगे। मछुआरे संदीप की तलाश में जुट गई। काफी प्रयास के बाद संदीप के शव को पानी से बाहर निकाला। परिवार के लोग संदीप को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां रामदेई देवी, पिता पारस गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मार कर चीखने-चिल्लाने लगे। मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। उसे सांत्वना देने वालों की आंखों से भी आंसू बहने लग रहे थे। संदीप ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर पालीटेक्निक में दाखिला लिया था। परिजनों ने बताया कि कालेज की छुट्टी के चलते आज वह कालेज नहीं गया था। मृतक अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed