{"_id":"5cc9e0c0bdec22077f3ac72c","slug":"51556734144-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसा देकर जेवरात लेकर चले गए ठग.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को झांसा देकर जेवरात लेकर चले गए ठग.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरबाजा मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम दो ठगों ने महिला को झांसा देकर उसका जेवरात उड़ा दिए। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद (रायगंज) निवासी ज्ञान वर्मा की पत्नी सुशीला वर्मा मंगलवार को शाम करीब छह बजे लाल दरवाजा मुहल्ले में इलाहाबाद बैंक के पास बेटी के लिए गन्ने का जूस लेने के लिए गई थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और उससे पूछा कि योगा सेंटर कहा है। इस पर महिला ने कहा कि उसे नहीं मालूम। इसके बाद एक युवक ने महिला से दो रुपये मांगा। महिला ने रुपये दे दिया तो दोनों युवक वहां से आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद दोनों फिर महिला के पास पहुंचे और कहा कि आप वैष्णो देवी जाना चाहती हैं। इसी दौरान एक युवक ने महिला के चेहरे पर केमिकल छिड़क दिया। इसके बाद महिला से कहा कि अपना जेवरात उतारकर हमारे बैग में डाल दो। महिला को पता नहीं क्या सूझा कि उसने खुद अपने गहने उतारकर बैग में डाल दिया और युवक चंपत हो गए। कुछ देर बाद महिला को इस बात का ख्याल आया कि उसने अपना जेवरात युवकों को दिया है तो वह आनन-फानन में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।