फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक एक पर जीआरपी ने रविवार की रात दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की एक मोबाइल फोन के साथ ही 26 सौ रुपये नकदी बरामद किया। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-एक दो पर संदिग्ध युवक इधर-उधर घूमते नजर आए। संदेह होने पर जब पुलिस ने बुलाने के लिए आवाज लगाया तो दोनों भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ा लिया। कुछ ही दूर जाने पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चोरी का एक मोबाइल और 26 सौ नकदी बरामद हुआ। पूछताछ में एक ने अपना नाम भोजपुर बिहार के कोइलवर थाना के वार्ड नंबर-एक निवासी शेर मोहम्मद उर्फ नेपाली और दूसरे ने भोजपुर आरा बिहार जिला के टाउन थाना के काजीटोला इमामबाड़ा निवासी अनवर बताया। इस संबंध में चौकी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल फोन चोरी का है। गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त ट्रेनों में चोरी की वारदात करते हैं। दोनों का चालान कर वाराणसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed