फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक पलटी, एक युवक की मौत

बाइक पलटी, एक युवक की मौत

Wed, 30 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाइक पलटी, एक युवक की मौत
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर गांव निवासी अमरनाथ यादव का पुत्र मनीष यादव (17) अपने ननिहाल जमानिया कोतवाली क्षेत्र के गौमौली देवैथा गांव गया था। वहां से वह अपने मामा के लड़के संदीप यादव ( 16) के साथ बाइक से गांव वापस लौट रहा था। बाइक मनीष चला रहा था। बाइक की गति तेज होने के कारण मिर्चा गांव के पास सामने से आ रही एक स्कूल की बस को देखकर वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। लोग दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप यादव को भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग थाने पहुंच गए। इस संबंध में प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed