फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकली चेन बेच रही महिला को दुकानदार ने पकड़ा

नकली चेन बेच रही महिला को दुकानदार ने पकड़ा

Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नकली चेन बेच रही महिला को दुकानदार ने पकड़ा

विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में गुरुवार को दिन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुकानदार ने नकली सोने की चेन बेचने आई महिला को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला और एक पुरुष को थाने लाई।

दुर्गविजय वर्मा की बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। गुरुवार को दिन में करीब दो बजे एक महिला और पुरुष पहुंचे। दुकानदार को अपनी परेशानियों को बताते हुए भारी-भरकम सोने की चेन दिखाते हुए उसे खरीद लेने की बात कही। दुकानदार ने जैसे ही चेन को हाथ में लिया, महिला के साथ मौजूद पुरुष वहां से हट गया। चेन काफी वजनी होने पर दुकानदार को संदेह हुआ। इस पर उसने चेक करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया, तो पता चला कि चेन पीतल की है। जैसे ही महिला को इस बात का आभास हुआ कि उसकी चोरी पकड़ी जाएगी, वह वहां से खिसलने लगी। इस पर दुकानदार सहित मौजूद अन्य महिलाओं ने ठग महिला को पकड़ लिया। इसी बीच महिला के मौजूद पुरुष भी वहां आ गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और पुरुष को थाने ले आई। इस संबंध में एसओ राजू कुमार ने बताया कि महिला के पास मिले आधार कार्ड पर सुमित्रा देवी पत्नी रामविलास यादव ग्राम खालिशपुर थाना जंगीपुर अंकित है। महिला और उसके साथ मौजूद पुरुष को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed