फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने लगाया जाम

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने लगाया जाम

Sat, 09 Jun 2018 11:23 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने लगाया जाम
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अविसहन गांव में शुक्रवार की देर शाम लड़कों के झगड़े को लेकर दो जाति के लोगों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर हो-हल्ला करने लगे। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने पिस्टल लहराई। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों लोग देर रात थाना पहुंचे और शोरगुल करते हुए थाने के सामने कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जाम कर दिया। एसडीएम के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अविसहन गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े 6 बजे राजेश उर्फ डंपू सिंह के नाबालिग लड़के और जवाहर बिंद के लड़के के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ लोग रात में 7 बजे डंपू सिंह के दरवाजे पर चढ़ गए। लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बिंद पक्ष के लोगों का आरोप था कि डंपू सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल लहराकर आतंकित किया। इससे नाराज बिंद पक्ष के दर्जनों लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के साथ मैजिक, पिकअप और बोलेरो से रात करीब 10 बजे थाने पहुंचकर हो-हल्ला करने लगे। ग्राम प्रधान के पति से थानाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की। इससे नाराज लोग साढ़े 10 बजे कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एसडीएम भगवानदीन मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से दो-दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed