फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Sat, 26 May 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
गाजीपुर, मनिहारी/ शादियाबाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव में शुक्रवार की देर रात घर जा रहे एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। सरायगोकुल निवासी मुलायम यादव गांव के ही खेल मैदान पर दौड़ लगाने के बाद घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के कमर के उपर जा लगी और युवक गिरकर छटपटाने लगा। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक मकान के बाहर खड़ी बाइक को तोड़ने के साथ पत्थर बाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी होते ही जंगीपुर, दुल्लहपुर, बिरनो, भुड़कुड़ा, सादात, नंदगंज, सदर कोतवाली की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सिटी प्रदीप दूबे, भुड़कुड़ा के सीओ आलोक प्रसाद और सदर सीओ हृदयानंद सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया। घटना की जानकारी मिलते देर रात 11 बजे एसपी सोमेन वर्मा घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल युवक के पिता रामनारायण यादव ने इस मामले में गांव के ही अमरजीत सिंह, विजय यादव, लोकनाथ यादव, रामविलास यादव, विशाल सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार के पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया। एसपी सोमेन वर्मा ने टीम का गठन कर आरोपियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस टीम को सफल हाथ नहीं लगी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed