{"_id":"5c702e6abdec226bbc6576ad","slug":"41550855786-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने शराब और जनरल स्टोर की दुकान में की तोड़-फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने शराब और जनरल स्टोर की दुकान में की तोड़-फोड़
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग पर जागोपुर गांव के सामने स्थित सरकारी देशी शराब एवं बीयर की दुकान पर गुरूवार की देर रात दबंगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दुकान के सेल्समैन एवं जनरल स्टोर संचालक से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। सरकारी देशी शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही बाहर लगी स्ट्रीट लाइट तोड़ दिये। गुमटी तोड़कर 3500 नगद और हजारों का सामान उठा ले गए। इस मामले में पीड़ितों ने चार नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, कासिमाबाद मार्ग पर स्थित जागोपुर गांव के सामने एक ही दुकान में बीयर के साथ ही देशी शराब की दुकान संचालित होती है। इसके आसपास अन्य दुकानें भी हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे पड़िता गांव निवासी लालजी राम शराब दुकान के बगल में स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय गांव के करीब 12 लोग वहां पहुंचे और जबरदस्ती दुकान खोलने की बात कही तो लालजी राम ने एतराज करते हुए समय का हवाला देते हुए मना कर किया। इस पर उन्होंने लाठी-डंडे से दौड़ाकर पिटाई कर दी। शराब की दुकान के सेल्समैन दीपक राम, रामप्रवेश राजभर जब बीच-बचाव करने गए तो दबंगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। जाते-जाते गुमटी को तोड़कर उसमें रखा 3500 नगद सहित हजारों का समान निकाल लिया। शराब की दुकान में तोड़-फोड़ करते स्ट्रीट लाइट तोड़ दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लालजी राम को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि इस मामले में तीनों पीड़ितों की तरफ से चार नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से घटना के संबंध जानकारी ली। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।