फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Mon, 07 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
कासिमाबाद(गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के सागापाली गांव में रविवार को तड़के शरारती तत्वों ने आंबेडकर पार्क में लगी डाक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति की एक अंगुली को तोड़ दिया। घटना की जानकारी रविवार को होते ही ग्रामीण आग बबूला हो उठे। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। बसपा कार्यकर्ता तथा दलित समुदाय के सैकड़ों लोग वहां इकट्ठे हो गए और हो-हल्ला होने लगा। इसकी खबर पाकर तत्काल उपजिलाधिकारी कासिमाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सागापाली गांव के आंबेडकर पार्क में डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाई गई है। रविवार को भोर में किसी ने मूर्ति के एक हाथ की अंगुली तोड़ दी। इसे लेेकर कुछ ही देर में सैकड़ों दलित पार्क में इकट्ठे हो गए और हो-हल्ला शुरू कर दिया। इस दौरान लोग मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंसाराम, थानाध्यक्ष श्यामजी यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से टूटी हुई उंगली की मरम्मत कराई गई। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। उधर बरेसर थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आंबेडकर मूर्ति की अंगुली तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed