फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरी की मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी की मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार की देर रात संदिग्धावस्था में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की एक मोबाइल और 5400 रुपये नकदी बरामद की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जीआरपी बुधवार की स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चलाई। इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों के अटैची, बैग, झोला की तलाशी ले रही थी। इसी बीच रात में करीब 11 बजे संदिग्ध अवस्था में प्लेटफार्म पर टहलता हुआ एक युवक नजर आया। जैसे ही उसे बुलाने के लिए पुलिस ने आवाज लगाया, वह भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और 5400 नकदी बरामद की। इस संबंध में चौकी प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्त में आए युवक ने अपना नाम भोजपुर बिहार के नवादा थाना के कनकपुरी निवासी दीपक कुमार पांडेय बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि उसके पास से जो मोबाइल मिली है, वह चोरी की है। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर गुरुवार को वाराणसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed