फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हमलावरों ने सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर

हमलावरों ने सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 28 Dec 2018 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में देशी शराब की दुकान पर उधार शराब मांगने को लेकर सेल्समैन और एक युवक के बीच कहासुनी और नोकझोंक हो गई। उस समय शराब की दुकान पर मौजूद दूसरे सेल्समैन के समझाने-बुझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन युवक जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। रात्रि करीब दस बजे बाइक पर तीन लोग हथियार से लैस होकर दुकान पर पहुंचे और दो युवक बाइक से उतर कर सीधे सेल्समैन के पास पहुंचे और उसे निशाना कर गोली मार दी। संयोग रहा कि सेल्समैन को गोली जंघे और हथेली में लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

इलाके के वीरपुर स्थित शराब की दुकान में दो सेल्समैन जयप्रकाश राय और बब्बन यादव काम करते हैं। बुधवार को देर रात दोनों खाना खा रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन युवक मुंह बांध कर वहां पहुंचे। शराब की दुकान के पास बाइक रोकी और दो युवक उतर कर सीधे सेल्समैन के पास पहुंच गोली दाग दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई, लेकिन उसकी हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। गोली से घायल सेल्समैन बब्बन यादव (35) के हालत में अभी तक सुधार नहीं हुआ है। घटना के बाद साथी जयप्रकाश राय की तहरीर पर अविनाश यादव सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। हालांकि आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed