फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   असलहे से आतंकित कर भैस लेकर भाग गए पशु लुटेरे

असलहे से आतंकित कर भैस लेकर भाग गए पशु लुटेरे

Thu, 31 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
असलहे से आतंकित कर भैस लेकर भाग गए पशु लुटेरे
खानपुर(गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में बुधवार की देर रात आधा दर्जन की संख्या में पिकअप सवार बदमाश असलहे से पशुपालकों को आतंकित कर भैंस वाहन पर लाद कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना क्षेत्र में आए दिन मवेशियों की चोरी होने से पशुपालकों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

खानपुर थानेेेे से पांच सौ मीटर दूर देवचंदपुर गांव में शिवलाल यादव का मकान है। रोज की तरह उनका परिवार रात में खाना खाने के बाद सो गया। भैंस बाहर बंधी थी। रात में करीब एक बजे पिकअप सवार आधा दर्जन बदमाश दरवाजे पर पहुंचे और खूंटे में बंधी भैंस को खोलने लगे। इसी बीच दरवाजे पर सोई शिवलाल की माता श्याम देवी की नींद टूट गई। जैसे ही उनकी नजर भैंस खोल रहे लोगों पर प़ड़ी, वह शोर-शराबा करते हुए बदमाशों का विरोध करने लगी। इस पर बदमाश उन पर्र इंट-पत्थर फेंकने लगे। शोर सुन कर शिवलाल घर से बाहर गए। उनके आते ही एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे वह और उनकी मां सहित परिवार के अन्य लोग सहम गए। बदमाश भैंस को पिकअप पर लाद कर फरार हो गए। उनके भागते ही शिवलाल शोर मचाने लगे। उसकी आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित ने घटना की सूचना 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। मालूम हो कि पिछले तीन वर्षों में इस क्षेत्र में ऐसी पांच घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पशुपालक दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed