फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश

Thu, 01 Mar 2018 09:12 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक से सटे 35 वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिली। शव मिलने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई, घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान मरदह थाने के बोगना निवासी रामप्यारे राजभर के रूप में की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव के लोग सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ टहलने गए थे। तभी उनकी नजर ट्रैक से सटे एक 35 साल के युवक की सिर कटी लाश पर पड़ी। उसे देखते ही लोग आश्चर्यचकित रह गए। इसकी खबर अन्य लोगों को मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर कटी लाश को कब्जे में ले घटना की छानबीन शुरू कर दी। जांच में पुलिस को घटना स्थल से दो मीटर दूर क्रिम कलर का जैकेट, नीले रंग की लुंगी और पेंसिल से लिखा एक कागज भी मिला। पुलिस कागज पर लिखे शब्द के आधार पर मरदह थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मृत युवक की शिनाख्त में जुट गई। मरदह पुलिस की सूचना पर पहुंचे बोगना निवासी जगदीश राजभर ने मृतक की पहचान अपने बेटे रामप्यारे राजभर के रूप में की है। पहचान होने के बाद पुलिस मृतक के सिर की तलाश में करने में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसके सिर को खोजा जा रहा है। ग्रामीणों ने युवक के हत्या की भी आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या के बाद भी रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश को रखा जा सकता है। भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है। बहुत जल्द पुलिस घटना के तह तक पहुंचकर इसका खुलासा करेेगी। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed