फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल

दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल

Mon, 25 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कांवेंट स्कूल के पास स्थित पुलिया पर सोमवार दो बाइकों की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नारी पचदेवरा गांव निवासी प्रभाकर (28) तीन युवकों के साथ स्थानीय स्टेशन से तहसील की ओर जा रहा था। बाइक प्रभाकर चला रहा था। पुलिया के पास बाइक से जा रहे चंदौली जनपद के धानापुर हितर गांव निवासी विशाल सिंह (38) को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में विशाल सिंह बाइक से कुछ दूर जा गिरा। गनीमत रहा का वह हेलमेट पहने हुए था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रभाकर, विशाल सिंह, राजेश्वर (25) तथा दीपक कुमार (21) को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed