फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 16-01-50

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 16-01-50

Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 16-01-50
बिरनो। थाना क्षेत्र के भड़सर (राजापुर) गांव में एक विवाहिता ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह जब परिवार वालों को हुई तब विवाहिता ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस प्रकरण में पति सहित दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


नोनहरा थाना क्षेत्र के लावा गांव निवासी द्वारिका राम की बेटी की शादी आठ साल पहले बिरनो थाने के भड़सर (राजापुर) में रामप्रवेश के बेटे स्व. उचित राम के साथ हुई थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद रामप्रवेश की पत्नी मंती देवी (29) ने कच्चे मकान के धरन में साड़ी का फंदा लगाकर एकाएक झूल गई। सुबह होने पर जब मासूम बेटी के रोने की आवाज सुन मां को घर मे बुलाने गया तो, देखा कि अंदर से कमरे का दरवाजा बंद है। गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद अंदर देखा तो पत्नी धरन में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर चुकी है। उसका एक बेटा साजन (छह) साल है और एक बेटी कुमारी किट्टू (एक) साल है। लोग उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने अपने ससुर द्वारिका को फोन से सारा वाक्या बताया। पति का यह भी आरोप है कि मंती देवी एक पखवारा पहले भी शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास की थी, लेकिन मायके वालों ने थाने में पहुंचकर मृतका के पति सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। ससुराल वालों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कासिमाबाद सीओ डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed