फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान राख

झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान राख

Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान राख
देवकली। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली गांव में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में चार लोगों का हाथ और पैर झुलस गया। आग की इस घटना में झोपड़ी सहित उसमें रखा गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि देवकली गांव निवासी स्व. नंदलाल पासवान की पत्नी मिथिलेशा पासवान झोपड़ी में गुजर बसर करती थी। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिसे जो साधन मिला, उसी से आग पर काबू पाने में जुट गया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में मिथिलेशा के रिश्तेदार संजय पासवान, अजय पासवान, सोना पासवान, अब्बू एवं सतीश पासवान का हाथ और पैर झुलस गया। उनका उपचार कराया गया। आग की इस घटना में अनाज, बिस्तर, चारपाई, पहनने के कपड़ा सहित हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता के पट्टीदारी में किसी की शादी है। इस हादसे से परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गई। आग में सब कुछ जलने के बाद पीड़िता के सामने रहने के साथ ही पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी सैदपुर सहित नंदगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed