{"_id":"5bf849f7bdec2241b054d83b","slug":"31542998519-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक से भिड़ी, युवक मरा, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बाइक से भिड़ी, युवक मरा, दूसरा घायल
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बनगांवा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम ओवरटेक करने में रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने बस चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल युवक और बस चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। मृतक युवक का आठ दिसंबर को तिलक और 17 दिसंबर को शादी तय थी।
सदर कोताली क्षेत्र के मियापुरा (कोयला घाट) निवासी परमानंद रावत का पुत्र अविनाश (22) अपने पड़ोसी दोस्त संजय पटेल (22) के साथ बाइक से नंदगंज अपनी शादी का कार्य बांटने के लिए गया था। वापस लौटते समय अपराह्न तीन बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बनगांवा मोड़ के पास ऑटो को ओवरटेक करते समय गाजीपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। बस के मार्ग पर होने की वजह से आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बाइक सवार युवक और बस चालक को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद आवागमन को सुचारु कराया। शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से ही मर्चरी हाउस भेजवा दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी थाना पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस के कब्जे में लेकर थाना लाया गया। इस मामले में न तो मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई और न ही घायल रोडवेज चालक की तरफ से। यदि तहरीर मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।