{"_id":"5b8826e342c792465326a5cd","slug":"31535649507-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से जालसाज ने उड़ाया 44 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से जालसाज ने उड़ाया 44 हजार
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। थाना क्षेत्र के दवोपुर निवासी एक महिला ने गुरुवार को स्टेट बैंक के कैश काउंटर और एटीएम से एक लाख रुपया उतारा। यूनियन बैंक 50 हजार को बड़े नोट में बदला और बाकी के 50 हजार छोटे नोट दे दिए। काउंटर पर मौजूद एक जालसाज ने बड़ा नोट देने का झांसा देकर 44 हजार उड़ा दिया। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर थाने में दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
दवोपुर निवासी प्रभा यादव अपनी मां के साथ गुरुवार को नंदगंज बाजार में स्थित स्टेट बैंक में पहुंची। अंदर लगे एटीएम से 40 हजार और फार्म भरकर कैश काउंटर से 60 हजार उतारा। साठ हजार रुपये 100 का नोट होने के कारण प्रभा यूनियन बैंक आफ इंडिया में अपने परिचित कैशियर सत्यदेव के पास पहुंची। उसने कहा कि मुझे बड़ा नोट दे दीजिए, ताकि रखने में आसानी हो। कैशियर ने उसे 500 की गड्डी निकालकर दे दिया। इसी दौरान पहले से मौजूद एक जालसाज ने महिला से 50 हजार रुपये को 2000 के नोट में बदलने को कहा। महिला ने सोचा 2000 का नोट मिल जाएगा, तो रखने में और आसानी होगी। वह रुपये लेने के लिए राजी हो गई। इस पर जालसाज ने महिला को 2000 के 24 और 100 का बीस नोट दिया। महिला दो हजार के एक नोट लेकर कैशियर के पास गई और उसे दिखाते हुए यह पूछा कि यह नोट नकली तो नहीं है। इस पर कैशियर ने बताया कि नोट सही है। नोट गिनने के बहाने जालसाज ने 100 के चालीस नोटों के ऊपर दो हजार का एक नोट लगाकर महिला के रुमाल में बांध दिया तथा दो हजार का बाइस नोट निकाल लिया और वहां से चला। जब महिला ने नोटों का मिलान किया तब, उसे पता चला कि दो हजार की जगह सौ-सौ के नोट है और 44 हजार गायब है। वह इधर-उधर जालसाज को खोजने लगी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसने इसकी जानकारी बैंक अधिकारी को देने के बाद थाने पहुंची और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।