{"_id":"5b030f564f1c1bdf408b6d53","slug":"31526927190-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ युवक ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ युवक ने किया दुराचार
Updated Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियाबाद/ मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गए एक पांच वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। मासूम रोता-बिलखता किसी तक घर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस प्रकरण में पीड़ित परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के एक गांव में देर शाम बारात आई हुई थी, गांव का एक मासूम बारात में पहुंच कर घूम रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक मासूम को बहला-फुसला कर अंधरे में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मासूम रोता-बिलखता किसी तरह घर पहुंचा। परिजन खून गिरता देख आग बबूला हो उठे। आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित मासूम के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन