{"_id":"5a7dd1654f1c1b187e8b547b","slug":"31518195045-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी लेकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी लेकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना क्षेत्र के बवाड़ा गांव में गुरुवार की देर शाम मकान के बाहर खड़ी स्कूटी का ताला तोड़कर एक युवक स्टार्ट कर भागने लगा। गाड़ी की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले स्कूटी स्वामी ने शोर मचाते हुए पीछा शुरू कर दिया। यह देख ग्रामीण स्कूटी लेकर भाग रहे युवक का पीछा करने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को स्कूटी के साथ धर दबोचा। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। बवाड़ा निवासी ओमप्रकाश यादव अपने मकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर घर के अंदर गए। इसी दौरान गांव का ही युवक घर के बाहर खड़ी स्कूटी का ताला तोड़कर स्टार्ट कर लेकर भागने लगा। गाड़ी की आवाज सुन वाहन स्वामी जैैैसे ही घर से बाहर आया युवक द्वारा स्कूटी ले जाते देख वह शोर मचाने लगा और उसका पीछा करने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने भी स्कूटी लेकर भाग रहे युवक का पीछा शुरू कर दिया। साथ ही गांव के कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने भी घेराबंदी कर युवक के आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान पटकनियां की ओर से एक युवक तेजी से स्कूटी लेकर आते दिखाई पड़ा। पुलिस को देख वह स्कूटी की चाल बढ़ाकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए स्कूटी सहित युवक को धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए आरोपी युवक को थाने लेकर आई और पूछताछ करने में जुट गई। तब-तक ग्रामीणों के साथ वाहन स्वामी भी थाने पहुंच गया और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन