{"_id":"5a3a960a4f1c1bb6678c3336","slug":"31513788938-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी रुई की दूकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनी रुई की दूकान
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-एक में ग्रामीण बैंक के पश्चिमी तरफ स्थित एक रूई की दुकान में बुधवार की दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब-तक रूई धुनने की दो मशीन सहित हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। बिहार के समस्तीपुर निवासी मोहम्मद शकील बाजार के वार्ड नंबर-एक में ग्रामीण बैंक के पश्चिम तरफ खाली जमीन में झोपड़ी डालकर रूई की बिक्री सहित इसकी धुनाई का काम करता था। वह दो मशीनों के सहारे रूई की धुनाई करता और किसी तरह दो पैसे कमाता था। ठंड का मौसम होने से दुकान पर काम का दबाव बढ़ गया था। दर्जनों लोगों ने रजाई-तोशक बनाने का आर्डर दिया था। दिन में करीब दो बजे अचानक संदिग्ध अवस्था में दुकान में आग लग गई। जब तक शकील आग को बुझाने से सोचते, तब तक रुई के बंदलों और बनाकर रखी रजाइयों तथा तोशकों से आग की तेज लपटे उठने लगीं। यह देख शकील शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके की तरफ बढ़े, लेकिन लोगों के काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक लोग आग को शांत कर पाते, तबतक दो मशीनें और लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पा रहा है ? इस दुकान के सहारे वह अपना और परिवार का पेट भरता था। आग की इस घटना में लाखों के सामान की क्षति हुई है। अब फिर से दुकान को पहले की स्थिति में लाने के लिए मुझे सौ बार सोचना पड़ेगा।
(फोटो नंबर-16-17)
विज्ञापन
(फोटो नंबर-16-17)