{"_id":"5ccc83d1bdec22073073cec6","slug":"21556906961-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बैग से पचास हजार नगदी उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर। यूनियन बैंक में पैसा जमा करने गई एक महिला के बैग से उचक्कों ने पचास हजार रुपये काटकर निकाल लिए। बैग से पैसा गायब होने का मामला प्रकाश में आते ही बैँक कर्मियों में हड़कंप मच गया। बैंक पर तैनात पुलिस कर्मी भी उक्त संदिग्ध व्यक्ति की खोजबीन में जुट गए। बैंक का सीसीटीवी कैमरा खंगाला जाने लगा। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। स्थानीय गांव निवासी इंदू राय पत्नी कृष्णानंद राय (पट्टी तेजमल राय) शुक्रवार को गांव स्थित यूनियन बैंक की शाखा में 50000 नकदी जमा करने गई थी। वह अभी जमा काउंटर पर पहुंची ही थी कि उसके पास खड़े किसी व्यक्ति द्वारा धारदार ब्लेड अथवा चाकू से झोले को काटकर उसमें रखा नकदी निकाल लिया गया। जब इंदू राय ने पैसे जमा करने के लिए अपने झोले में हाथ डाला तो उनके होश उड़ गए और वह चीखने- चिल्लाने लगी। बैंक में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। शाखा प्रबंधक एवं बैंक कर्मियों ने उनको समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इस संबंध में इंदू राय ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिकृष्ण लाल मिश्र ने बताया की यूनियन बैंक की रेवतीपुर शाखा में शुक्रवार की सुबह एक महिला नकदी जमा करने गई थी। उन्होंने थाने में तहरीर दी है, इस संबंध में जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही उचित एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।