{"_id":"5cc9e0bcbdec22075c11597c","slug":"21556734140-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आमघाट कालोनी के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार दो बदमाश एक भूतपूर्व सैनिक का 30 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
क्षेत्र के गोलाघाट (सैयदबाड़ा) निवासी भूतपूर्व सैनिक लखन देव शर्मा ने मंगलवार को मिश्र बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 30 हजार रुपए निकाला और बैग में रखकर साइकिल से घर के लिए चल पड़े। महुआबाग-गोलाघाट मार्ग पर आमघाट कालोनी के पास शाम को करीब साढ़े चार बजे पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कंधे में टंगा उनका बैग छीन लिया। लखन देव शोर मचाया लेकिन जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बैग में 30 हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी कागजात थे। घटना के बाद वह कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत की। कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।