फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रितू वर्मा की तलाश के लिए दिया धरना

रितू वर्मा की तलाश के लिए दिया धरना

Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
रितू वर्मा की तलाश के लिए  दिया धरना
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शनबाजार निवासी रितु वर्मा पत्नी अजय कुमार वर्मा ढाई साल पहले अचानक घर से गायब हो गई। उसके लापता होने के ढाई साल बाद भी पुलिस उसकी तलाश नहीं कर सकी। इस मामले में पीड़िता कौशल्या देवी परिवार के मासूम बच्चों के साथ बुधवार को पुन: सरयू पांडेय पार्क में धरने पर बैठ गई। कौशिल्या का आरोप है कि उसके पूरे परिवार को बेकसूर होने के बाद भी जानबूझ कर फंसाया गया है। उसके सभी पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। जबकि नार्को टेस्ट में सभी निर्दोष साबित हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के शनबाजार निवासी रितु वर्मा बीते 10 नवंबर 2016 को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी काफी दिनों तक खोजबीन किए। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इस प्रकरण में रितु वर्मा के मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था। जबकि कौशल्या का आरोप है कि रितु वर्मा को ससुराल से गायब करने में उसके मायके वालों का ही हाथ है। मेरे आरोपी पुत्र और पौत्र का नार्को टेस्ट तक हो चुका है। जिसमें सभी निर्दोष पाए गए हैं। बावजूद इसके रितू वर्मा को पुलिस खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पुलिस की उदासीनता के कारण निर्दोष बेटे जेल की सलाखों के पीछे हैं। पीड़ित परिवार ने इस मामले में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल समेत अन्य उच्चाधिकारियों से गुहार कर रही है, लेकिन उनकी सुनने को कोई तैयार नहीं है। इससे मजबूर होकर पीड़िता कौशल्या देवी अपने परिवार के साथ बुधवार को सरयू पांडेय पार्क में धरने पर बैठ गई। कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed