फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दुष्कर्म का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में हफ्तेभर पहले एक युवक ने खेत में घास काटने गई युवती के साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया था। इस प्रकरण में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोट दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की उदासीनता के कारण अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़िता के परिजनों में निराशा है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने परिजनों के साथ गांव के सिवान में घास काटने गई थी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य दूसरी तरफ घास काट रहे थे। एकांत का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और युवती का मुंह गमछे से दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग जब खेत में पहुंचे थे तो युवती को बदहवास और उसका कपड़ा अस्त-व्यस्त देख उसे तत्काल घर ले गए थे। उसकी हालत में कुछ सुधार होने पर घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी और उसे लेकर थाने पहुंच गए थे। पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन फरार आरोपी की आठवें दिन तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। इससे पीड़िता के परिजन पुलिस की उदासीनता से नाराज और निराश हैं। उनका कहना है कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है। बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed