फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   देशी शराब की दुकान में की तोड़फोड़, सेल्समैनों को पीटा.

देशी शराब की दुकान में की तोड़फोड़, सेल्समैनों को पीटा.

Mon, 09 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
देशी शराब की दुकान में की तोड़फोड़, सेल्समैनों को पीटा.

विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव की चट्टी पर शनिवार की देर शाम देशी शराब की दुकान पर रेट को लेकर हुई कहासुनी में सेल्समैन ने एक ग्राहक को धक्का मार दिया। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ पहुंचे ग्राहक ने देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की पिटाई कर दी। देर रात ग्रामीणों ने देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर दो घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। इस मामले में सेल्समैन ने सात नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
गंगौली गांव की चट्टी पर अगल-बगल देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे देशी शराब की दुकान पर एक ग्राहक शराब लेने के लिए पहुंचा। दाम को लेकर करंडा थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा निवासी सेल्समैन शिवलोचन गोंड (35) से ग्राहक की कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सेल्समैन ने ग्राहक को धक्का दे दिया। इसके बाद ग्राहक वहां से चला गया और कुछ ही देर में आठ-दस लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा। लोगों ने हो-हल्ला के बीच दुकान का दरवाजा और खिड़की तोड़ते हुए सेल्समैन की जमकर पिटाई की। इसके बाद बगल में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे और उस पर बैठे सेल्समैन सदर कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी निवासी ओमप्रकाश यादव की भी पिटाई की। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सहित डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। रात में आठ बजे दर्जनों लोग शराब की दुकान के पास पहुंचे और दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर कासिमाबाद-मुहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस जाम समाप्त करने के लिए लोगों को समझाने लगी, लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। रात दस बजे उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों की जो भी मांग है, लिखित दीजिये। अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सेल्समैन शिवलोचन की तहरीर पर आशीष गुप्ता, रामाश्रय राजभर, बब्लू राजभर, संजय राजभर, वसीम राजभर, गामा गुप्ता, भोला राजभर सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, मारपीट, गाली-गलौज आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



नकदी और शराब लूटने का लगाया आरोप
गाजीपुर। देशी शराब के सेल्समैन शिवलोचन ने आरोप लगाया कि मुझे मारने-पीटने वाले कैश बाक्स में बिक्री के रखे 23 सौ नकदी के साथ ही 135 शीशी शराब उठा ले गए। जिस समय लोग मारपीट और लूटपाट कर रहे थे, उस समय मौके पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन मारपीट और लूटपाट करने वालों को नहीं पकड़ा। रात में जाम समाप्त होने के बाद आबकारी विभाग की टीम वहां पहुंची और देशी शराब की दुकान को खाली करवा दिया। रविवार को अंग्रेजी शराब की दुकान भी बंद रही। पुलिस ने घटना की मनमाफिक तहरीर लिखवाई। पुलिस का कहना है कि नकदी और शराब लूटने की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed