फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फर्जी एसडीओ और जेई सहित चार को भेजा जेल

फर्जी एसडीओ और जेई सहित चार को भेजा जेल

Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्जी एसडीओ और जेई सहित चार को भेजा जेल
जमानिया (गाजीपुर)। नगर पालिका अंतर्गत कस्बा बाजार में शुक्रवार को विद्युत विभाग का फर्जी जेई और एसडीओ बनकर चेकिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने वाले चार लोगों को पकड़ लिया था। बाद में उन्हें पुलिस को हवाले कर दिया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर शनिवार को फर्जी एसडीओ, जेई सहित चार लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह विद्युत विभाग का फर्जी एसडीओ और जेई बनकर करीब एक दर्जन लोगों के साथ कस्बा बाजार में लोगों के घरों और दुकानों में विद्युत चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी तरफ से लोगों के विद्युत बिल, मीटर के साथ ही विद्युत लोड की भी जांच की जा रही थी। टीम में शामिल लोगों ने कई लोगों के मीटर रीडिंग को गलत बताने के साथ ही ओवरलोड की बात कहते हुए विभागीय कार्रवाई के नाम पर डराकर कई लोगों से अवैध वसूली भी की थी। टीम में शामिल लोगों की मनमानी से परेशान होते हुए लोगों ने इसकी सूचना रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को दी थी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे और फर्जी एसडीओ तथा जेई से पूछताछ करने लगे थे। इसी बीच मौका पाकर करीब आठ लोग वहां से खिसक लिए थे। इस पर लोगों ने टीम में शामिल चार लोगों को पकड़ लिया था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को पकड़ कर थाने ले गए। इस संबंध में रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्त गाजीपुर शहर के विशेश्वरगंज निवासी प्रमोद यादव, विनोद कुमार, मेराज खां, उमेश कुमार को तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। इनसे पूछताछ के आधार पर अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed