फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन

सैयदराजा। थाना क्षेत्र के जमनिया मोड़ के समीप शनिवार की शाम ट्रक के धक्का मार दिए जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में उसे वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
फेसुड़ा गांव निवासी उपेंद्र यादव (40) सैयदराजा में अपना निजी मकान बनाकर पिछले दो दशक से रह रहे थे। वह शनिवार को बाइक से घर जा रहा थे। रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार वालों ने आनन-फानन में वाराणसी में अस्पताल में भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद घर में चीख-पुकान मच गई। फेसुड़ा निवासी वकील यादव के तीन लड़के व दो लड़कियों में सबसे बड़े पुत्र थे। इनकी शादी बलुआ थाना क्षेत्र के मजदहा गांव निवासी रामसूरत की बेटी संगीता यादव से हुई थी। उनके दो बच्चे हर्ष यादव (9) अर्शिता यादव (6) है।
विज्ञापन

02-जीआरपी ने यात्रियों के बीच बांटे पंफलेट
पीडीडीयू नगर। होली पर्व के मद्देनजर पटना से आई जीआरपी की 12 सदस्यीय टीम ने स्थानीय जीआरपी के साथ मिलकर ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया। ट्रेनों में जहरखुरानी की घटना रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। ट्रेनों टायलेट और स्टेशन पर पंफलेट चिपकाए और यात्रियों के बीच बांटे। साथ ही स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री हाल में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed