फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गुमटी का ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चोरी

गुमटी का ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चोरी

Wed, 20 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
गुमटी का ताला तोड़कर नकदी सहित सामान चोरी
गहमर। ठंड और कोहरे का समय आते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के करहिया गांव में चोरों ने एक पान की गुमटी का ताला तोड़कर एक हजार नकदी सहित हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

हरहिया निवासी ब्रह्मदेव घर से 100 मीटर की दूरी पर गुमटी में सिगरेट-पान के साथ ही अन्य सामानों की बिक्री करता है। रोज की तरह मंगलवार की देर शाम भी वह दूकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर गुमटी का ताला तोड़कर कैश बाक्स में रखा एक हजार नकदी के साथ ही करीब पांच हजार के सामानों पर हाथ साफ कर भाग निकले। सुबह आस-पास के लोग जब घर से बाहर निकले तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ब्रह्मदेव को दी। वह आनन-फानन में दुकान पर आया। जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि एक हजार नकद सहित करीब पांच हजार का सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोरी की तहरीर थाने में दे दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed