फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की गई जान

पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की गई जान

Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की गई जान
नंदगंज। थाना क्षेत्र के देवसिहा गांव में बीते गुरुवार की रात पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी नीरू बिंद (30) की 10 वर्ष पूर्व शादी मुहम्मदाबाद कोतवाली के बढ़ईपुर निवासी चंदा बिंद के साथ हुई थी। चंदा अक्सर पति को बिना सूचित किए घर से चली जाती थी। इससे नीरू बिंद काफी परेशान था। घर से जाने के चंदा अपने घर भी नहीं मिलती थी। तंग आकर नीरू बिंद ने शादियाबाद थाना क्षेत्र धरी गांव निवासी अनिता के साथ दूसरी शादी कर ली। जब इसकी सूचना पहली पत्नी चंदा को मिली तो वह भी आकर घर पर रहने लगी। इससे नीरू बिंद असंतुष्ट रहता था। नीरू अपनी दूसरी पत्नी अनिता के साथ दीपावली के दिन सिवान में गया था। वहीं विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब ग्रामीणों की नजर दोनों अचेत पड़े पति-पत्नी पर पड़ी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विवाहिता का इलाज चल रहा है। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed