फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नशीला पर्दाथ खिलाकर ले उड़े ट्रैक्टर-ट्राली

नशीला पर्दाथ खिलाकर ले उड़े ट्रैक्टर-ट्राली

Sat, 18 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नशीला पर्दाथ खिलाकर ले उड़े ट्रैक्टर-ट्राली
जमानिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के बकुलियापुर के पास गुरुवार की रात जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव के ट्रैक्टर चालक और उसके साथी को उचक्कों ने नशीला कोल्डड्रिंक पिला दिया। बेहोशी की हालत में दोनों को झाड़ी फेंककर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। अगले दिन होश में आने पर पीड़ित ने मामले की तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव निवासी शिववचन यादव का ट्रैक्टर है। उनका पुत्र सुनील कुमार ट्रैक्टर को चलाता है। पीड़ित सुनील कुमार यादव की माने तो एक व्यक्ति शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे उसके घर पहुंचा और ट्रैक्टर गाजीपुर जनपद के रौजा स्थित ओवरब्रिज के पास से मिक्चर प्लांट मशीन को लेकर जमानिया पहुंचाने की बात कही। इसके बाद बकायदे 4200 रुपये भाड़ा तय किया गया। इसके बाद मैं अपने साथी भिंडुल और भाड़ा तय करने वाले अज्ञात व्यक्ति के ट्रैक्टर लेकर मिक्चर मशीन लाने के लिए गाजीपुर की ओर चल दिया। करीब दो घंटे चलने के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के बकुलियापुर मोड़ के पास भाड़ा तय करने वाले ट्रैक्टर पर बैठे अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर रुकवाया। इसके बाद तीन कोल्डड्रिंक की बोतल लाया। उसे एक साथ हम तीनों पिया। उसे पीने के बाद मैं और साथी भिंडुल अचेत हो गए। इसके बाद अज्ञात कुछ लोगों ने दोनों को चार पहिया वाहन में बैठाया और बकुलियापुर के पास झाड़ी में फेंक दिया और हम लोग बेहोश होकर बड़ी पर पड़े। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह होश आया तो हम लोग इधर-उधर ट्रैक्टर को खोजने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया कि भिंडुल का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित सुनील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed