फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार झोपड़ियां राख, झुलसकर भैंस की मौत

चार झोपड़ियां राख, झुलसकर भैंस की मौत

Thu, 31 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
चार झोपड़ियां राख, झुलसकर भैंस की मौत
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर रजादी गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से चार झोपड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झुलसने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। 20 हजार नगद सहित हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

फतेहउल्लापुर रजादी गांव निवासी मुन्नीलाल बिंद का परिवार चार झोपड़ियों में रहता है। रोज की तरह बुधवार की रात भी परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान रात में करीब दस बजे अज्ञात कारण से झोपड़ी में आग लग गई। जानकारी होते ही आनन-फानन में अपने को बचाते हुए किसी तरह से परिवार के लोग बाहर निकले और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। 20 हजार नगद, हजारों के जेवरात एक साइकिल सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed