{"_id":"5c2a5f26bdec2256986d28ab","slug":"191546280742-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कसूर के केहू के सजा ना देवे के चाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना कसूर के केहू के सजा ना देवे के चाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अटवा गांव की मल्लाह टोली निवासी 65 वर्षीय पियरिया देवी के दरवाजा पर भी पुलिस धमकी थी और उसके मकान का दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस के टांडव की बात कहते हुए पियरिया फफकर रोते हुए कहने लगी कि पुलिस हमनी पर जुर्म करत बा। बिना कसूर के केहूं के सजा ना देवे के चाही। हमार तीन गो लइका हउअन अऊर मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलावेलन। कऊनो पारटी के रैली में ना गईल रहलन। फिर पता नहीं काहे पुलिस हमरे घर क दरवाज तोड़ देहलस। सरकार के तरफ से दरवाजा पर अबही हाले में शौचालय बनल रहल, पुलिस ओकर भी दरवाजा तोड़ देहलस। गुनाह कइलस केहू अऊर, अऊर सजा मिलत बा केहूं अऊर के। ई कहां क इंसाफ ह भईया। टोली निवासी जानकी देवी ने बताया कि मेरे तीन पुत्र विरेंद्र, महेंद्र और सत्येंद्र है। तीनों दुबई में नौकरी करते है। वर्तमान समय में भी तीनों वहीं पर है। फिर कैसे वह जाम स्थल पर जा सकते है। पुलिस के पहले यझ्ह चिन्हित करना चाहिए कि पथराव की घटना में कौन लोग शामिल है, फिर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करनी चाहिए। रात में मेरे दरवाजा पर भी पुलिस पहुंची थी। मैं अपनी तीनों बहुओं के साथ घर में थी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद मैने दरवाजा खोला। पुलिस ने डंडा में मारकर पानी निकासी के लिए लगाए गए पाइप को तोड़ दिया। अटवा गांव की मल्लाह टोली रविवार की रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस ने कई घरों में तोड़फोड़ करने के साथ ही सास और बहू को गिरफ्तार कर साथ ले गई। टोली की महिलाओं ने बताया कि रात में पुलिस शिव मूरत की पत्नी सुनीता और उसकी मां धनवता को गिरफ्तार कर लेकर चली गई। सुनीता का एक वर्षीय पुत्र प्रिंस और दो वर्षीया पुत्री बेबी मां के बिना बिलख रही है। परिवार की अन्य महिलाएं उनकी देखरेख कर रही हैं। आंखों में भय लिए महिलाओं ने कहा कि पुलिस को इन मासूम बच्चों पर भी रहम नहीं आया। सुनीता द्वारा बार-बार बच्चों का वास्ता देने के बाद भी पुलिस मानवता के दरकिनार करते हुए बच्चों की मां और दादी को लेकर चली गई।
(फोटो नंबर-13)
विज्ञापन
(फोटो नंबर-13)