{"_id":"5c5c71a5bdec22270200d894","slug":"181549562277-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक के भीतर खाताधारक से उचक्कों ने उडाए अठ्ठासी हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूनियन बैंक के भीतर खाताधारक से उचक्कों ने उडाए अठ्ठासी हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित यूनियन बैंक में गुरुवार को दो उचक्के एक युवक से पैसा फुटकर करने के नाम पर झांसा देकर 88 हजार रूपये लेकर चंपत्त हो गए। बाद में युवक ने रुपया मिलाया तो उसमें 88 हजार कम रहा जिससे उसके होश उड़ गए। पीड़ित युवक दोनों युवकों की तलाश कर रहा है। इस मामले में युवक ने थाना में तहरीर नहीं दी है।
स्थानीय बाजार निवासी अखिलेश जायसवाल ने आज दिन में यूनियन बैंक की शाखा से एक लाख 48 हजार रुपये निकाला। वह रुपये को बैंक के अंदर ही गिन रहा था। इसी बीच दो युवक वहां पहुंचे और अखिलेश से कहा कि उसके पास बड़ी नोट है। हम लोगों को एक लाख रुपये की छोटी नोट दे दो। अखिलेश युवकों की बातों में आ गया और उस युवक को एक लाख रुपया देकर उससे बड़ी नोट ले लिया। इसके बाद अखिलेश जब रुपया गिन रहा था तो उसी बीच युवकों में से एक युवक ने कहा कि नोट दो उसमें रबर बैंड लगा दें। इसके बाद युवक ने रबर बैंड लगाकर उसे पैसा वापस कर दिया। इसके बाद दोनों युवक बैंक से बाहर निकल गए। युवकों के जाने के बाद जब अखिलेश बैंक में अपने नोटों को गिनने लगा तो उसमें 88 हजार रुपये कम मिले। रुपये कम मिलने पर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी। इसके बाद वह बैंक में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखकर युवकों की तलाश करने लगा। काफी तलाश के बाद युवकों का पता नहीं चला। इस मामले में उसने शाम तक थाना में तहरीर नहीं दी थी।